Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'टाइगर-3' ने पांचवें दिन कमाए 18.5 कराेड़, जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पर करने की उम्मीद

सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टाइगर-3’ ने रिलीज के पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म महज दो दिनों में ही 102 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई थी।

17 Nov 2023

फिल्म 'टाइगर-3' ने पांचवें दिन कमाए 18.5 कराेड़, जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पर करने की उम्मीद

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर-3’ ने पांच दिन में 190 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही तीन सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म ‘टाइगर-3’ 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया था। इसके बाद भी फिल्म ने दो दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन चौथे दिन से इसकी कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई।

सैकनिल्क की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टाइगर-3’ ने रिलीज के पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म महज दो दिनों में ही 102 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गई थी। तीसरे दिन ‘टाइगर-3’ ने 42.50 करोड़ का कलेक्शन किया, लेकिन चौथे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आ गई। चौथे दिन ‘टाइगर-3’ ने सिर्फ 22 करोड़ का बिजनेस किया। अब फिल्म ने पांचवें दिन सिर्फ 18.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

रिपोर्ट के अनुसार पांच दिन में ‘टाइगर-3’ ने भारत में 190 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 271.50 करोड़ की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साफ है कि सबसे ज्यादा कमाई ‘टाइगर-3’ के हिंदी वर्जन से हुई है। साफ है कि तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

फिल्म ‘टाइगर-3’ ने पहले तीन दिनों में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के तौर पर जवान, पठान और गदर-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने तीन दिनों में अच्छी कमाई की है। हालांकि चौथे और पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन सप्ताह के अंत तक यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ‘टाइगर-3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News